☜ Click Here to Star Rating



इंडो-पाक बॉर्डर जीरो पोइंट पर दो पाक नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा है। इसमें एक 7 साल का नाबालिग भी है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद बाड़मेर जिले की सेड़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। दोनों तारबंदी के नजदीक पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अब

.

पुलिस के अनुसार इंटरनेशनल बॉर्डर गांव जानपालिया के पास जीरों पॉइंट के पास एक व्यक्ति और नाबालिग पहुंच गए थे। इस पर बीएसएफ ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों पाक नागरिक है। बीएसएफ ने पूछताछ की है। इसके बाद बीएसएफ ने बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में पाक नागरिक ने अपना नाम कानजी पुत्र रायमल निवासी गांव हेमारी पुलिस थाना बलिहारी जिला थारपारकर पाकिस्तान बताया है। वहीं उसके साथ में 7 साल का नाबालिग भी साथ में है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- जीरों पाइंट पर दो पाक नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा है। फिलहाल बीएसएफ ने पुलिस को सुपुर्द किया है। इससे अलग-अलग सुरक्षा एजेसिंया इससे पूछताछ कर रही है। इससे पूछताछ की जाएगी कि किस मकसद से तारबंदी के नजदीक आया है। इन्होंने तारबंदी क्रॉस नहीं की है। सभी एजेंसियां पूछताछ करेगी। पूछताछ में जो चीजें सामने आएगी। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि इसके परिवार के लोग पहले भारत में आए हुए है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading