☜ Click Here to Star Rating



कमिश्नरेट के अलग अलग थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट दी गई है।

जोधपुर शहर में इन दिनों गुमशुदगी के मामले बढ़ रहे है। मंगलवार को इसको लेकर 8 नए मामले सामने आए। कमिश्नरेट के अलग अलग थानों में इसको लेकर रिपोर्ट दी गई है।

.

ईस्ट जिले में तीन गुमशुदगी के मामले सामने आए। पहला मामला मथानिया थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया। बताया कि उसकी 25 साल की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर से बिना बताए चली गई। दूसरा मामला माता का थान थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया। बताया कि उसकी 20 साल की बेटी 18 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गई। तीसरा मामला महामंदिर थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया। बताया कि उनकी 20 साल की साली महामंदिर इलाके से कहीं निकल गई।

ईस्ट जिले में इसको लेकर पांच मामले सामने आए। सूरसागर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि उनकी बेटी घर से बिना बताए 18 अगस्त की दोपहर 2 बजे निकल गई, जिसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। देव नगर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। बताया कि उसका भाई घर से निकल गया जो वापस नहीं लौटा।

सदरपुरा थाने में 45 वर्ष के व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। बताया कि उनकी 20 साल की बेटी 18 अगस्त को एक स्कूल में पढ़ने के लिए बोलकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं मथुरादास माथुर अस्पताल में एडमिट मानसिक रूप से कमजोर युवक अस्पताल से बिना बताए निकल गया। इसके अलावा 19 वर्षीय युवती के घर से निकलने को लेकर भी रिपोर्ट दी गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading