पाली के गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में स्टूडेंट को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देते हुए अतिथि।
पाली शहर के गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को PWD और निदेशालय उच्च शिक्षा राजस्थान के तत्वावधान में सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) अभियान के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में PWD के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) जसवंत खत्री मौजूद रहे।
अभियान में 1200 रुपए का हेलमेट दे रहे 300 रुपए में इसके साथ ही उन्होंने कहा कि PWD के अभियंता और NGO की मदद से रक्षा बंधन के दिन से अभियान शुरू किया। जिसमें 1200 रुपए का हेलमेट 300 रुपए में दे रहे है और उन्हें गाइड कर रहे है कि वे अपने पिता, भाई को रक्षा बंधन पर उन्हे गिफ़्ट में हेलमेट दे और यह वचन ले की बाइक चलाते समय वे हेलमेट का उपयोग करेंगे। हर जिला मुख्यालय पर इस अभियान के तहत 400 से अधिक हेलमेट बांट रहे है। 11 अगस्त से 12 सितम्बर तक राजस्थान के 19 शहरों में अभियान के तहत 7 KM रोड में से 3-3 किमी एनसीसी, एनएसएस और एक किलोमीटर रेंजर-रोवर को गोद देंगे। ताकि वे इस सड़क की जिम्मेदारी लेने वाले विभागों के अधिकारियों के संपर्क में रहकर इस सड़क को शहर की आदर्श सड़क बना सके। उन्होंने बताया कि आठ पॉइंट पर इन सड़कों की जांच होगी। 15 सितम्बर इंजीनियर डे पर प्रदेश के पहले तीन शहरों की सड़कों की घोषणा की जांगी जो आदर्श सड़क होगी।

पाली के गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में प्रशस्ति पत्र और हेलमेट के साथ मौजूद स्टूडेंट।
सड़क का किया निरीक्षण इससे पहले PWD के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) जसवंत खत्री ने PWD अधिकारियों के साथ शहर के पणिहारी चौराहे से मिलगेट तक सड़क का निरीक्षण किया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
मंच पर महिला अधिकारियों और बालिकाओं को दी जगह मंच पर सहायक अभियंता सलोनी, सहायक अभियंता तनुजा गहलोत, आरटीओ इंस्पेक्टर मिनाक्षी कैथरीन, गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य विनिता कोका, बॉक्सर सुमन कुमारी और मोनिका को बैठाया गया। अतिथि के रूप में PWD के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) जसवंत खत्री, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जोधपुर PWD, अधीक्षण अभियंता देवाराम विश्नोई, सुनिल गहलोत, वेदप्रकाश उपाध्याय, दिलीप परिहार पाली मौजूद रहे।

पाली के गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मौजूद शहरवासी और स्टूडेंट।

पाली के गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मौजूद अतिथि।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments