![]()
नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र के जसनगर में आज नेशनल हाईवे पर जाम लगने कई वाहन फंसे रहे। नेशनल हाइवे-458 पर लगभग 2 घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। दरअसल जसनगर में लूणी नदी की क्षतिग्रस्त रपट पर एक ट्रक फंस गया। जिसके चलते क्षतिग्रस्त रपट से आवागमन वन वे
लूणी नदी की यह रपट एनएच 458 का हिस्सा है। इस नेशनल हाईवे पर आरएसआरडीसी 2 जगह टोल वसूलता है। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण ये रपट क्षतिग्रस्त हो गई। रपट की मरम्मत नहीं होने से यहां आवागमन बड़ी मुश्किल से हाे रहा है। मजबूरी में वाहन चालक यह खतरा उठाते और हमेशा कोई न कोई दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज फिर रपट के खड्डे में ट्रक फंसने से 2 घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा।
इस बार बारिश के बाद राजस्थान की मरूगंगा कही जाने वाली लूणी नदी की रपट पर काफी अच्छा बहाव देखने को मिला था। प्रशासन ने तेज बहाव के दौरान लूणी नदी की जसनगर रपट पर ट्रैफिक भी बंद करवा दिया था। बरसात के दौरान हुए गड्ढे नहीं भरने से रात में आने वाले वाहनों के टायर कई बार फंस जाते हैं। जसनगर वासियों ने प्रशासन से रपट के हिस्से की जल्द से जल्द रिपेयरिंग की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments