☜ Click Here to Star Rating



हरियाणा बीजेपी प्रभारी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मीडिया बातचीत में सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत सियासत कर रहे है। अखबारों में पार्टी को जिंदा रखते है। कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है इसलिए सीसीटीवी जैसा मुद्दा

.

दरअसल, बाड़मेर एबीवीपी ने वीर बाला कालीबाई प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृति प्रोग्राम रविवार को महावीर टाउन हॉल में आयोजित हुआ। इस प्रोग्राम में सतीश पूनिया शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रोग्राम के बाद जिला हॉस्पिटल में पौधरोपण किया गया। पूनिया ने मीडिया बातचीत में कहा- आज एबीवीपी ने बेटियों और प्रतिभाओं का सम्मान कर बहुत अच्छा और सुंदर प्रोग्राम किया है। उन्होंने मुझे आमंत्रित किया और मैं यहां पर आया।

पूर्व विधायक की कांग्रेस वापसी पर कहा- कांग्रेस का चरित्र सामने आया है

कांग्रेस में पूर्व विधायक की वापसी के सवाल पर सतीश पूनिया ने कहा- वैसे तो यह उनका आंतरिक मामला है। लेकिन इससे यह स्थापित जरूर होता है। कांग्रेस बरसों तक राज करने के बावजूद कांग्रेस के अंदर जो कलह है। कांग्रेस राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। उसके अंतरकलह से उसके चरित्र का हिंदुस्तान और लोगों पर असर पड़ता है। वो नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। बाकी तो वो फैसला उनको करना है। इससे उनका चरित्र सामने आता है। पार्टी के अंदर विग्रह बहुत है।

पिछली सरकार में नगर पालिकाओं ओर निगमों को तोड़ा गया, उसमें विसंगतियां बहुत है

पंचायती राज और नगर चुनाव के सवाल पर कहा- पिछली सरकार ने बड़ी संख्या में पुर्नसीमांकन हुआ। नगर पालिकाओं और निगमों को तोड़ा गया था, वार्ड भी इधर-उधर किए गए। बडी हास्यास्पद स्थिति थी कि नसीराबाद में एक जगह मेरे ख्याल से 20-30 वोट थे। वहीं दूसरे वार्ड में 1200 वोट थे। विसंगति बहुत थी। उसको दुरुस्त करने में समय लगा है। बेहतर जवाब संबंधित मंत्री दे पाएंगे। मुझे लगता है कि सरकार की मंशा है कि सीमांकन का काम सही तरीके से हो जाए फिर सरकार चुनाव करवाएगी।

देश मे ऐसी शक्तियां काम कर ही है जो देश को तोड़ना चाहती है

लेह लद्दाख घटना के सवाल पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- देश में नरेटिव की लड़ाई है। यानि एक भली स्थापित सरकार के खिलाफ मुद्दे घड़ना इसकी पृष्ठभूमि पर जाएंगे तो राहुल गांधी से लेकर तमाल लोगों का चरित्र सामने आई रहा है। किस तरीके से विदेश में जाकर देश के सविधान, सरकार, लोकतंत्र के खिलाफ बोलते है। देश में ऐसी शक्तियां काम कर रही है। जो देश में तोड़ना चाहती है। ऐसी घटनाएं अपवाद स्वरूप होती है। देश की आतंरिक व जमीन ताकत है। देश किसी भी नारे में आएगा और न ही बुलावें में आएगा। न देश टूटेगा। देश में अपनी एक ताकत है सब चीजों का मुकाबला करेगा। जो घटनाएं होती है उसकी पृष्ठभूमि में कही न कहीं किसी न किसी किस्म की साजिश होती है।

कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव, इसलिए सीसीटीवी को मुद्दा बना रहे

कांग्रेस विधानसभा में सीसीसीटी लगाने के आरोप पर पूनिया ने कहा- इन आरोपों में कोई दम नहीं है। सीसीटीवी की आजकल डिमांड करते है। मुझे लगता है कि इसका एक नैतिक उपयोग होता है। कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है। उनके लिए सीसीटीवी ही मुद्दा है इसका मतलब उनके पास मुद्दे नहीं है।

अशोक गहलोत सियासत करते अखबारों में पार्टी को जिंदा रखते है

कपासन मामले के सवाल पर सतीश पूनिया ने कहा- अशोक गहलोत सियासत करते है। अखबारों में पार्टी को जिंदा रखते है। वहां के विधायक ने खुद फोन करके स्पष्ट तौर पर एसपी को कहा इसमें जो भी लोग है उनको बक्शा नहीं जाए। आठ लोग गिरफ्तार हुए है। विधायक के प्रयास से हुए है। मुझे लगता है कि इसको राजनीतिक तुल देने की कोशिश हो रही है। जो आरोपी थे पकड़े गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading