☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर से सराय रोहिला के बीच वंदेभारत रेल 25 सितम्बर से शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसी दिन जोधपुर से दिल्ली के लिए वंदेभारत और उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए भी नई रेल शुरू होने जा रही है। इस तरह का शिड्यूल रेलवे की ओर से तो जारी नहीं हुआ लेकिन केंद्री

.

बीकानेर से दिल्ली के सराय रोहिला स्टेशन के बीच वंदे भारत रेल शुरू होगी। जो रतनगढ़ और चूरू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा जोधपुर से दिल्ली केंट तक वंदेभारत रेल इसी दिन शुरू हो सकती है। वहीं उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए बाय वीकली रेल भी इसी दिन शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बांसवाड़ा में एक आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। वहीं बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और इन तीनों ट्रेन के ठहराव वाले स्टेशन पर वर्चुअल कार्यक्रम होंगे।

रेलवे से नहीं है अधिकृत सूचना

रेलवे ने अब तक इस बारे में कोई अधिकृत रिपोर्ट नहीं दी है लेकिन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नजदीकी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक नोट जारी किया है। जिसमें प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा कार्यक्रम में आने की सूचना दी गई है। भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने भी इस संबंध में पहले कार्यक्रम जारी किया था लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया।

हो चुकी है ट्रायल

बीकानेर से रतनगढ़ तक वंदेभारत रेल की ट्रायल हो चुकी है। सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ये अत्याधुनिक ट्रेन महज छह घंटे में बीकानेर से सराय रोहिला स्टेशन तक पहुंचेगी। फिलहाल बीकानेर से दिल्ली के लिए 5 ट्रेन चलती हैं। इन ट्रेनों से 7 से 11:30 घंटे तक का समय लगता है। जबकि वंदे भारत से करीब 6:15 घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

बीकानेर में राउंड ट्रिप करेगी वंदे भारत

बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 बजे रवाना होकर साढ़े चार सौ किलोमीटर की दूरी तय करके सराय रोहिला स्टेशन पहुंचेगी। वहीं से ये ट्रेन शाम को रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वंदे भारत बीकानेर से दिल्ली का सफर चूरू होते हुए पूरा करेगी। रास्ते में रतनगढ़ में भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। फिलहाल अधिकृत कार्यक्रम रेलवे की ओर से जारी होना है।

उद्घाटन के दिन समय को लेकर असमंजस

दरअसल, रेलवे उद्घाटन के दिन वंदेभारत रेल को चलाने के लिए समय को लेकर असमंजस में है। इस ट्रेन का बीकानेर से नियत समय दिन में जल्दी है लेकिन प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन दोपहर बाद कर सकते हैं। ऐसे में एक दिन के लिए इस ट्रेन को विशेष समय पर चलाने की योजना बन रही है। ये समय तय नहीं होने के कारण ही रेलवे इसे 25 सितम्बर से चलाने की पुष्टि भी नहीं कर पा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading