☜ Click Here to Star Rating



पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 11 नामजद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चूरू में रामसरा रोड पर एक ट्रैक्टर मालिक के घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 11 नामजद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

.

पीड़ित महरावणसर, अग्रसेन नगर के पीछे रामसरा रोड पर रहता है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी भराव का काम करता है। उसके घर के पास भाट बस्ती में रहने वाले सरदाराराम, कृष्ण और किशन भाट भी इसी काम में लगे हैं।

इन लोगों ने पीड़ित को पहले भी धमकी दी थी कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली का काम छोड़ दे। 11 सितंबर की रात पीड़ित विवेक गोयनका के खेत से मजदूरी के साढ़े तीन लाख रुपए लेकर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और धमकाया।

रात करीब साढ़े 11 बजे सरदाराराम, कृष्ण, किशन, आलम, महेंद्र, प्रहलाद, राजू, भरत, सूरज, प्रकाश, ईश्वर भाट और 15-20 अन्य लोग पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। आरोपियों ने लाठी और सरियों से घर में खड़ी कार, बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में तोड़फोड़ की। पीड़ित के साथ मारपीट भी की।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading