☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद में ब्रांड एम्बेसडर रूमा देवी ने राजीविका की महिलाओं को दिए सफलता के मंत्र। 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद की राज्य ब्रांड एम्बेसडर और नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित बाड़मेर निवासी रूमा देवी ने आज राजसमंद में महिलाओं से संवाद किया। महिला संवाद कार्यक्रम एक निजी रिजॉर्ट में रूमा देवी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जहां बड़ी स

.

रूमा देवी ने अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा करते हुए कहा कि नारी सर्वशक्तिमान है, जरूरत है तो केवल बेहतर मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और मेहनत की। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि बेटियों को पढ़ाया-लिखाया जाए तो वे परिवार और समाज दोनों को सशक्त बना सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बाड़मेर के छोटे से गाँव से निकलकर रुमा देवी ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

राजीविका ब्रांड एम्बेसडर सरिता कंवर ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने मात्र 500 रुपए से शुरुआत की थी और आज 35 हजार रुपए का टर्नओवर प्राप्त कर चुकी हैं। वहीं, डीपीएम डॉ. सुमन अजमेरा ने रूमा देवी की यात्रा को संघर्ष और सफलता की मिसाल बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है और पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।कार्यक्रम में स्पष्ट हुआ कि महिलाएं अब गृहस्थी तक सीमित न रहकर आर्थिक और सामाजिक बदलाव की अगुआ बन रही हैं। आयोजन में शामिल महिलाओं ने भी साझा किया कि एसएचजी से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading