श्री माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल, तिलक नगर में शुक्रवार को आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया।
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 14 सितंबर को श्री माहेश्वरी समाज की 59वीं सामूहिक गोठ और महेश मेला आयोजित होगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश है – ‘उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’।
समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी के अनुसार यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का माध्यम है। कार्यक्रम में भगवान महेश की विशेष झांकी प्रमुख आकर्षण होगी। महामंत्री सीए रोहित माहेश्वरी ने बताया कि प्रतिभागियों को जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प दिलाया जाएगा। इस अभियान को रोचक बनाने के लिए सरप्राइज गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।

समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी के अनुसार यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का माध्यम है।
महेश मेले में करीब 15,000 समाजबंधु पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा का आनंद लेंगे। एक साथ 2,500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छह समाजबंधुओं को माहेश्वरी समाज गौरव से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में महिला परिषद और नवयुवक मंडल की विशेष भूमिका रहेगी। देशभर से समाजबंधु इस उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
श्री माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल, तिलक नगर में शुक्रवार को आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments