हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि देशभर में ज्यादातर महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर हो रहा है। एक आंकड़ा देखें तो हर छठवीं महिला सर्वाइकल कैंसर से मर रही है। जितने भी प्रकार का कैंसर आज देश में फैल रहा है, उसमें 58 फीसदी सर्वाइकल कै
मानसरोवर के वरुण पथ स्थित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए फ्री वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पाक विस्थापित हिंदुओं के परिवारों और सफाई कर्मचारियों की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई गई।

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाकर बच्चियों को फ्री वैक्सीन लगवाई।
300 बच्चियों को लगाई वैक्सीन जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने यह विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाकर बच्चियों को फ्री वैक्सीन लगवाई। शिविर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मंत्री खींवसर ने कार्यक्रम को कहा कि राजस्थान समेत देशभर में सर्वाइकल कैंसर बहुत ज्यादा फैल रहा है। इससे बचाव के लिए यह वैक्सीन महत्वपूर्ण है।
शिविर में सफाई कर्मचारियों और पाक विस्थापित हिंदुओं के परिवारों की 300 बच्चियों को वैक्सीन लगाई गई। ये वैक्सीन बाजार में करीब 3 हजार रुपए की मिलती है, जबकि इन वैक्सीन का खर्चा मेयर ने अपने स्तर पर उठाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments