☜ Click Here to Star Rating


‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट और सेकेंड की टीम ने बस्सी, शाहपुरा एरिया में आज अलग-अलग कार्यवाही की। एक टीम ने तेल व्यापारी के यहां तो दूसरे ने घी व्यापारी के यहां छापा मारकर 200 लीटर सरसों का तेल और 685 लीटर घी सीज कि

.

सीएमएचओ डॉ मनीष मित्तल ने बताया- बस्सी में हरियाणा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा, जहां से सेवन स्टार ब्रांड का 200 लीटर सरसों तेल का नमूना लेकर शेष स्टॉक को सीज किया। इसके अलावा टीम ने बांसखोह फर्म सत्यनारायण जैन किराना स्टोर से घी का नमूना और ओजट स्वीट्स पर से मावा और बेसन लड्डू का नमूना लिया।

डॉक्टर मित्तल ने बताया- दीपावली के त्योहार काे देखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने विशेष अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य उत्पादों की पकड़ने और उनको बेचने, बनाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत ये कार्रवाई आज की गई। इन सभी सैंपल को सरकारी लैब में जांच के लिए भिजवाया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सभी सैंपल को सरकारी लैब में जांच के लिए भिजवाया है।

सभी सैंपल को सरकारी लैब में जांच के लिए भिजवाया है।

एक्सपायरी डेट की नमकीन करवाई नष्ट

सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत ने बताया- टीम ने आज शाहपुरा में शिव ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई करते हुए घी (RNA डेयरी मिल्क) का सैंपल लिया और वहां रखे 675 लीटर घी को सीज आगामी आदेशों तक बिक्री से रोकने के लिए सीज किया।

इसके अलावा टीम ने लक्ष्मी वंदन स्टोर शाहपुरा मंडी पर पैक्ड मिठाई का नमूना लिया जबकि वहां मौजूद 1976 पैकेट नमकीन जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी उसे नष्ट करवाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading