![]()
सुखवासी स्कूल के जिम्नास्ट योगेंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए।
नागौर जिले के सुखवासी गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्टेट लेवल के जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
सिरोही के सरुपगंज में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय अंडर- 17 व अंडर- 19 कैटेगरी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 2025-26 में सुखवासी स्कूल के बच्चों ने 4 मेडल हासिल किए।
स्कूल की छात्राओं दुर्गा चौधरी, कौशल्या, दीक्षा ने स्टेट लेवल पर रिदमिक जिम्नास्टिक में फर्स्ट रनरअप बनकर सिल्वर मेडल हासिल किया और उपविजेता रहीं।
वहीं, योगेंद्र सिंह एक्रोबेटिक्स मिक्स पेयर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर सेकेंड रनरअप बनकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
सुखवासी स्कूल की पीटीआई सुमित्रा चौधरी ने बताया- यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुई। खिलाड़ी पहले जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए सलेक्ट हुए और अब राज्य स्तर पर अच्छा परफाॅर्म कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं।
गौरतलब है कि सुखवासी स्कूल की छात्राएं जिम्नास्टिक्स में नेशनल लेवल तक अवाॅर्ड जीत चुकी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments