कायलाना झील में बोटिंग करने वालों की संख्या मानसून सीजन के चलते बढ़ गई है।
जोधपुर की कायलाना झील में मानसून सीजन के चलते पर्यटकों की भीड़ है। रोजाना करीब 2 हजार पर्यटक झील को निहारने के लिए आते हैं। इसके साथ ही झील के किनारों पर संभावित खतरे की देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। पर्यटकों की भीड़ के चलते यहां पर चाट बाजार भ
कायलाना चौकी के कांस्टेबल दिनेश ने बताया पुलिस बारिश के दिनों में अलर्ट हैं। हम लोग उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर लगातार गश्त करते हैं। कई बार लोग झील के किनारे बैठते हैं या फोटो लेने की कोशिश करते हैं। इस दौरान हादसे की आशंका रहती है। इसलिए लिए पुलिस उनसे समझाइश करती है। लोगों को किनारे पर नहीं बैठने के लिए कहा जाता है।

कायलाना झील पर वीकेंड के चलते लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
बोट चलाने वाले सुरेश ने बताया कि यहां पर आम दिनों के मुकाबले लोगों की भीड़ है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पर्यटकों की भीड़ है। बोटिंग के लिए 400/500 लोग रोजाना आते हैं। हालांकि बारिश के समय में एतिहात के तौर पर वो बोट का संचालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही कायलाना के किनारे वाले इलाकों पर भी नजर रखते हैं। बोट पर पर्यटकों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments