![]()
शहर के रानपुर थाना क्षेत्र के जगपुरा पुलिस चौकी के सामने दो मोटरसाइकिल कि आमने-सामने से भिड़त हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रानपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट
रानपुर थाने के एएसआई राम सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की रात इरफान हुसैन (29) कोटा एरोड्रम सर्किल पर काम करता था यहां से वापस केबल नगर अपने घर जा रहा था। जागपुरा चौकी के पास सामने से आ रही एक बाइक इरफान की बाइक से जोरदार तरीके से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राम सिंह ने बताया कि इरफान के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा कर शव पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने भी शिकायत दी है जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments