बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से एक बार फिर बांध का आज चौथा गेट नंबर 8 को 2 मीटर खोला है। तीन पहले हीं खुले हुए थे।
बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से एक दिन बाद ही शुक्रवार को फिर से चौथा गेट खोल दिया है। 3 गेट पहले ही खुले हुए थे। अब पानी की आवक बढ़ने से चारों गेट (गेट नंबर 8,9,10, और 11 ) से पानी निकासी भी बढ़ा दी है। गेट नंबर 9,10 और 11 को कल शाम को एक – एक मी
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गुरुवार शाम से ही बढ़ रही है । आगे भी पानी की आवक के हिसाब से बांध के गेटों को कम- ज्यादा खोला जा सकता है। गेटों की संख्या भी कम ज्यादा की जा सकेगी।
ज्ञात रहे कि 24 जुलाई को बीसलपुर बांध फुल भरने पर शाम 4.55 बजे इसका एक गेट 10 नंबर को एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की थी। फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से 27 जुलाई सुबह करीब 7 बजे बांध का दूसरा गेट नंबर 11 को एक मीटर खोला गया। उस समय गेट नंबर दस को 2 मीटर खोल रखा था।
फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से उसी रात करीब 8 बजे दो गेट नंबर 9 और 12 को दो – दो मीटर खोल कर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय सभी चारों गेटों से प्रति सेकंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी बनास बनास नदी में छोड़ा जा रहा था। इस दौरान बांध में पानी की आवक फिर बढ़ने से एक घंटे बाद ही रात करीब 9 बजे बांध के दो गेट नंबर 8 और 13 को एक- एक मीटर खोलकर फिर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय इन सभी 6 गेटों से इस सीजन के अभी तक में सबसे ज्यादा प्रति सेकंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी बांध में से बनास नदी में की गई ।
28 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे बांध में पानी की आवक थोड़ी कम पड़ने से गेट नंबर 10 और 11 को 3-3 मीटर की बजाय 1-1 मीटर कम करके इन्हे दो-दो मीटर ही खोलकर पानी की निकासी कम की गई। उस् समय सभी 6 गेटों से प्रति सेकंड 60 हजार 100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
फिर 29 जुलाई सुबह 6 बजे पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 और 11 को फिर से 3-3 मीटर खोलकर् पानी निकासी बढ़ाई गई। फिर बांध से इन सभी 6 गेटों से प्रति सेकंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
30 जुलाई सुबह 6 बजे फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से गेट नंबर 8, 12 और 13 को पूरी तरह बंद कर दिया। फिर गेट नंबर 9,10,11 को एक एक मीटर खोलकर 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। 31 जुलाई को पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 एक को एक मीटर से बढ़ाकर दो मीटर खोला गया। उसके बाद इन सभी तीनों गेटों से प्रति सेकंड 24040 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
आज् सुबह फिर बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से एक गेट नंबर 8 को फिर से दो मीटर खोला गया। उसके बाद अब सभी गेट दो दो मीटर खुले हुए है। इनमें से प्रति सेकंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

आज से बारिश का दौर कम पड गया है लेकिन अभी भी निवाई की श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलोनी समेत अन्य कई जगह पानी निकासी सुचारु नहीं होने से मकान पानी से घिरे हुए है ।
कम पड़ा बारिश का दौर
जिले में तीन दिन बाद बारिश का दौर कम पड गया है। जिले में बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 14 MM बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा टोरडी सागर में 60 MM बारिश हुई है। इसी के साथ जिले में इस सीजन में 784.67 MM बारिश हो गई है। जिले में अब तक 119.81 प्रतिशत बारिश जो चुकी है। एक बांध को छोड़कर सभी बांध भर गए है।
कहां कितनी बारिश हुई है:
जिले में बीते 24 घंटे में पहले के मुकाबले बारिश कम हुई है। 24 घंटे में औसत बारिश 14 MM हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश टोरडी सागर में 60 MM ,चांदसेन 22 MM, गलवा 10 MM, नासीरदा 22 MM, पीपलू 26 MM, ठिकरिया 20 MM, टोंक 29 MM, टोरडी सागर 60 MM, दूनी 12 MM , नगरफोर्ट 14 MM टोड़ारायसिंह में 11 MM बारिश हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments