![]()
बस डिपो परिसर में मिला युवक का शव।
सीकर के उद्योग नगर इलाके में रोडवेज बस डिपो परिसर में युवक का शव मिला। सूचना पर बस डिपो चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। उद्योग नगर थाना पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
बस डिपो चौकी के इंचार्ज ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि आज सुबह 6 बजे सूचना मिली कि बस डिपो परिसर में पानी की टंकियों के पास चबूतरे पर एक युवक का शव पड़ा है। जब शव की तलाशी ली गई तो उसके पास से कोई भी डॉक्यूमेंट और मोबाइल नहीं मिला। ऐसे में मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच लग रही है। जब आसपास के दुकानदारों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक पिछले 2 दिनों से बस डिपो परिसर के पास ही घूम रहा था। जो शराब का सेवन करता था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की मौत हुई हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments