![]()
बाड़मेर से चलने वाली जोधपुर पैसेंजर, दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट और गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं गुवाहाटी एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से रात 11:45 बजेे चलेगी। वहीं मालाानी स
दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर से चलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है ताकि रेल संचालन बेहतर हो सके। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ये बदलाव अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।
इसके तहत ट्रेन ट्रेन संख्या 54814 (बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर)-1 अक्टूबर से यह ट्रेन जोधपुर स्टेशन पर रात 11:15 बजे की जगह रात 11:30 बजे पहुंचेगी। 15 मिनट की देरी यानी इसका समय 15 मिनट बढ़ा दिया है।
ट्रेन संख्या 20487 (बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट)- 2 अक्टूबर से यह ट्रेन बाड़मेर से चलेगी और रेवाड़ी स्टेशन पर सुबह 10:58 बजे पहुंचेगी। वहां से 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है।
ट्रेन संख्या 15631 (बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस):
सबसे बड़ा बदलाव इस ट्रेन में है। 5 अक्टूबर से यह ट्रेन बाड़मेर से रात 11:45 बजे चलेगी। बालोतरा में रात 1:00 बजे पहुंचेगी और 1:05 बजे रवाना होगी। समदड़ी में 1:35 बजे पहुंचेगी और 1:40 बजे रवाना होगी। लूनी में 2:24 बजे पहुंचेगी और 2:27 बजे रवाना होगी।
जोधपुर में सुबह 3:15 बजे पहुंचेगी और 3:25 बजे रवाना होगी। मेड़ता रोड पर सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:00 बजे रवाना होगी। डेगाना में 5:27 बजे पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी। मकराना में 6:02 बजे पहुंचेगी और 6:05 बजे रवाना होगी। कुचामन सिटी में 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार अपनी यात्रा की प्लान करें। ये बदलाव रेल संचालन को सुचारू और समय पर करने के लिए किए गए हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments