![]()
बूंदी के बोरदा माल रेलवे फाटक के पास रेल पटरी के किनारे एक युवक का शव मिला।
बूंदी के कापरेन क्षेत्र में बुधवार को बोरदा माल रेलवे फाटक के पास रेल पटरी के किनारे एक युवक का शव मिला है। युवक की जेब से ट्रेन में जुर्माने की पर्ची मिली है, जिससे उसकी पहचान राजेश खारिया के रूप में हुई है। हालांकि, उसके गांव का पता अभी तक नहीं लग
कापरेन थाने के एएसआई नंद सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि बोरदा माल रेलवे फाटक के पास पोल संख्या 950/4-6 के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर युवक पटरी के पास मिला। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है और वह बिहारी मजदूर होने जैसा लग रहा था।
युवक ने लाल रंग की शर्ट और सफेद रंग का नेकर पहन रखा था। उसके सिर पर तीन-चार जगह और पैर तथा हाथ में चोट के निशान हैं। मृतक के पास से 28 जुलाई की ट्रेन में अतिरिक्त जुर्माना किराया टिकट की रसीद मिली है। रसीद पर ट्रेन नंबर 15636 लिखा है, जो गोहाटी से ओखा जाने वाली बताई जा रही है।
मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में ‘राजेश खारिया’ नाम गुदा हुआ है। उसके पास से गांव या पहचान के अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कोटा एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जुर्माना रसीद बनाने वाले टीटी से संपर्क कर मृतक के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है।
कंटेंट : प्रमोद सिसोदिया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments