☜ Click Here to Star Rating



सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने मंडरायल क्षेत्र के चंबल नदी से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।

सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने मंडरायल क्षेत्र के चंबल नदी से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने ग्राम पंचायत कसेड़ से मल्हापुरा तक के ब्लॉक मार्गों का भी निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी

.

विधायक मीणा ने SDRF और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक दवाइयों और उपकरणों की अधिकतम उपलब्धता बनाए रखी जाए। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस में भी दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों के साथ बैठक में आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गई। प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से बात हुई।

विधायक मीणा ने स्पष्ट किया कि प्रभावित नागरिकों को समयबद्ध और समुचित सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए। संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

विधायक मीणा ने ग्राम पंचायत कसेड़ के चंबल नदी से प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण किया। भारी वर्षा और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है। 3 से 4 गांव में पानी घुस चुका है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे राहत कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार निगरानी की जा रही है।

कैमकच्छ (रोधई) क्षेत्र में भी विधायक ने चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय पर राहत पहुंचे और जनहानि को हर हाल में रोका जाए।

विधायक मीणा ने कहा कि जनता की सुरक्षा एवं सहायता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। निरीक्षण के दौरान समस्त विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

31 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने आदेश जारी कर भारी वर्षा, चंबल नदी तथा अन्य क्षेत्रों में प्रभाव को ध्यान में रखते हुए करौली जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading