![]()
भैंस की मौत होने पर बसेड़ी के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन किया।
बसेड़ी के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में एक भैंस की मौत से तनाव का माहौल बन गया है। परिवार ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।
हवेली थोक बसेड़ी निवासी अंशुल परमार अपनी भैंस को तेज बुखार की शिकायत पर चिकित्सालय लेकर आया था। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार गौतम के अनुसार भैंस की मौत तेज बुखार के कारण हुई है। वहीं, मृतक भैंस के मालिक अंशुल परमार ने चिकित्सकों पर गलत इलाज का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि चिकित्सकों की लापरवाही से उनकी भैंस की जान गई है। परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मामला अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। परिवार की मांग है कि इस घटना की जांच की जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
कंटेंट: अंकित गर्ग, बसेड़ी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments