कोटा चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (सीएफसीएल) गड़ेपान एवं केके बिरला मेमोरियल सोसायटी द्वारा अनुरक्षित विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने एसआईएएम सियाम ऑडिटोरियम के मंच पर वार्षिक उत्सव ‘समवर्तीका 9 वे संस्करण का आयोजन किया। इस अवस

सरकारी स्कूल के बच्चे डांस का प्रदर्शन करते
कार्यक्रम में कंपनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 57 सरकारी विद्यालयों और 47 आंगनबाड़ियों के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। मंच पर बच्चों ने विविधता में एकता का संदेश दिया और राष्ट्रभक्ति के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिखाया कि कैसे चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य के मार्गदर्शन से नंद वंश को परास्त कर मौर्य साम्राज्य की नींव रखी और एकजुट भारत का सपना साकार किया। उनके अभिनय ने दर्शकों को भारतीय इतिहास और संस्कृति की गहराई से अवगत कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूप सिंह मीणा, डिप्टी डायरेक्टर आईसीडीएस सीता शर्मा सहित कई अधिकारी, सीएफसीएल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

समवर्तिका 9वा संस्करण में आए आंगनवाड़ी सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राए हैं उनके परिजन
पीयूष समारिया ने कहा कि ऐसे अवसर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को कम ही मिलते हैं। मंच पर बच्चों की प्रतिभा देखकर स्पष्ट है कि सही अवसर मिलने पर ये बच्चे भी निजी स्कूलों से किसी भी तरह कम नहीं हैं।
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि बच्चों को इस तरह की गतिविधियों से निरंतर सीखना चाहिए और शिक्षकों को भी इसे बढ़ावा देना चाहिए।

सरकारी विद्यालय के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर ने सम्मानित किया
कार्यक्रम में कंपनी के एवीपी एचआर विशाल माथुर ने बताया कि शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 1200 बच्चों से हुई थी, जो अब बढ़कर 10,000 से अधिक हो गई है। सीएफसीएल समय-समय पर बच्चों के लिए खेल, संगीत, चित्रकला व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर आत्मविश्वास और कौशल को निखारने का कार्य कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments