![]()
जिले के प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बुधवार को डीडवाना में व्यापारियों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी के बारे में जानकारी दी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बुधवार को डीडवाना का दौरा किया। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित बाजार में व्यापारियों और आमजन से मुलाकात की।
मंत्री चौधरी ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कमी की है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स दरें कम होने से महंगाई घटेगी। इससे उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता में वृद्धि होगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी करके दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments