☜ Click Here to Star Rating



ब्यावर स्थित गवर्नमेंट अमृतकौर अस्पताल में बुधवार को एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

ब्यावर स्थित गवर्नमेंट अमृतकौर अस्पताल में बुधवार को एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने समय पर उचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच गाली-गलौज भी हुई। इसके विरोध में डॉक्टरों ने काम करने स

.

सूचना मिलने पर सिटी थानाधिकारी विजय मीणा और तहसीलदार हनुत सिंह समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश करने लगे।

जानकारी के अनुसार ज्ञानचंद सिंघल नगर निवासी उषा शर्मा (60) को उनकी बेटी हेमलता उपचार के लिए अस्पताल लाई थी। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उषा की मौत हुई। इस घटना के बाद परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज भी हुई। इसके विरोध में चिकित्सकों ने काम करने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी थानाधिकारी विजय मीणा और तहसीलदार हनुत सिंह समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading