![]()
धौलपुर पुलिस ने अवैध खनन रोकने की कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।
धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध खनन रोकने का अभियान चल रहा है। इसी के तहत दिहौली और मनियां थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में चंबल बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े हैं। दोनों मामलों में ड्राइवरों मौके से फरार हो गए।
मनियां थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के अनुसार, डीएसटी प्रभारी प्रेम सिंह अपनी टीम के साथ बजरी से भरे वाहनों का पीछा कर रहे थे। उनकी सूचना पर एएसआई थान सिंह को सादिकपुर मोड पर नाकाबंदी के लिए भेजा गया। पुलिस ने वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी कार्रवाई दिहौली थाना पुलिस ने की। पुलिस ने जुगईपुरा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक और बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा। यहां भी ड्राइवर पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments