सीकर में सालों से चली आ रही नानी बीहड़ के गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर आज नानी चौराहे पर ग्रामीणों की आमसभा शुरू हो चुकी है। आज उचित समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने पास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे संख्या 52 को जाम करने की चेतावनी दी है। आमसभा

नानी गांव के नजदीक से निकलने वाले नेशनल हाईवे संख्या 52 पर आमदिनों में ऐसे ही हाल रहते हैं
उपजिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा कि पहले यह गंदा पानी केवल नानी गांव के लिए ही समस्या थी,लेकिन अब यह पानी बारिश के सीजन में भढाढर गांव तक पहुंच जाता है।
सभा को संबोधित करते हुए RLP जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल ने कहा कि कई दशक से नानी गांव के लोग गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं।यहां लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो चुका है। हजारों बार वह ज्ञापन दे चुके हैं,इसके बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं है।
NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि यहां का प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। जब कोई अपनी आवाज उठाता है तो उनपर मुकदमे लगा दिए जाते हैं। समस्या का समाधान करने के लिए कोई भी नहीं सोचता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments