☜ Click Here to Star Rating


पिंकी की मौत के बाद परिजनों ने जनाना अस्पताल के बाहर किया हंगामा।

भरतपुर के जनाना अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिला ने कल शाम एक बच्ची को जन्म दिया था। देर रात महिला की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन जब हं

.

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत

आकाश (26) निवासी नमक कटरा ने बताया कि कल शाम करीब 5 बजे उसने अपनी पत्नी पिंकी (26) की डिलीवरी के लिए उसे जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया था। शाम करीब 7 बजे पिंकी ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात करीब 12 बजे उसे घबराहट होने लगी। जिसके बाद उन्होंने नर्सिंगकर्मियों को बताया। नर्सिंगकर्मियों ने पिंकी को एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद डेढ़ बजे पिंकी की मौत हो गई।

पुलिसकर्मी महिला के परिजनों से समझाइश करते हुए।

पुलिसकर्मी महिला के परिजनों से समझाइश करते हुए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

आकाश का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मेरी पत्नी की मौत हुई है। इसलिए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिसको लेकर परिवार के लोग अस्पताल के बाहर धरना दे रहे हैं। मौके पर मथुरा गेट पुलिस पहुंची और, महिला के परिजनों से समझाइश की कोशिश की गई। जब महिला के परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो, पुलिस ने करीब 7 लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही महिलाओं से भी अभद्रता की।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेते मथुरा गेट थाने के पुलिसकर्मी।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेते मथुरा गेट थाने के पुलिसकर्मी।

तबीयत ख़राब होने पर महिला को किया था रेफर

जनाना अस्पताल के प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि रात को एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। महिला का ऑपरेशन नार्मल हो गया था। रात को अचानक महिला की तबीयत खराब हुई। डॉक्टरों ने महिला को कवर कर लिया था। उसके बाद भी तबीयत कंट्रोल नहीं हुई। जिसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों से समझाइश कर दी गई है। अगर महिला के परिजन कोई शिकायत देते हैं तो, जांच की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading