![]()
दौसा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दौसा की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 50 हजार रुपए कीमत की स्मैक जप्त कर एक कार और कैश भी बरामद किया है। एसपी सागर राणा के निर्देशन और डिप्टी एसपी रविप्र
पुलिस को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने पर बारिकी से निगरानी की जा रही थी कि जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे स्थित लालसोट बाइपास पुलिया के नीचे कार लेकर खड़े युवक की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके पास 9 ग्राम ज्यादा स्मैक और 9210 रुपए मिले।
इस पर कार्रवाई करते हुए कमल जायसवाल पुत्र घनश्याम जायसवाल निवासी नला मोहल्ला दौसा को गिरफ्तार किया। उसकी कार को भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि वह अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने वाला था। बता दें जिला मुख्यालय पर मादक तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments