☜ Click Here to Star Rating



गिरफ्तार आरोपी अफजल,असलम,सुधीर यादव

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी के ट्रक से 226 मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 27 iPhone बरामद किए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से ट्रक ड्राइवर

.

7 अक्टूबर को परिवादी लखनपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भिवंडी (महाराष्ट्र) स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस से निकले ट्रक से रास्ते में 234 कीमती मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। ट्रक ड्राइवर नासिर खान और चाहत खान के नाम से निकले दोनों ड्राइवरों की असली पहचान अफजल और असलम के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि इन दोनों ने सुधीर यादव के साथ मिलकर वारदात की।

गिरफ्तार आरोपी

लक्षमणगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए अफजल पुत्र अकबर (20),असलम पुत्र नसरु (28) दोनों निवासी गोठडीगुरु थाना लक्ष्मणगढ़, और सुधीर यादव पुत्र अशोक यादव (25) निवासी असलीमपुर की ढाणी तिजारा को गिरफ्तार किया है ।

वारदात का तरीका

आरोपी ट्रक ड्राइवर बनकर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते थे। कंपनी के अंदर के व्यक्ति से जानकारी लेकर रास्ते में ट्रक का लॉक तोड़कर iPhone और अन्य कीमती मोबाइल चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे।जिनसे 27 iPhone बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की तलाश में विशेष टीम भेजी गई है।आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में दर्जनभर मामले दर्ज हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading