पीड़ित ने एसपी पहुंचकर जांच की मांग की है।
अजमेर में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और बैंक दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पहाड़गंज जटिया कॉलोनी निवासी कार्तिक मौर्या ने बताया- पड़ोसी युवक ध्रुव जटिया ने जॉब लगवाने की बात कही थी। आरोपी ने फैडरल बैंक में पीड़ित का नया अकाउंट खुलवाया। जब अकाउंट का एटीएम आया तो आरोपी ने उसे अपने पास रख लिया। मोबाइल सिम भी अपने पास यह कह कर ले ली कि जॉब इंटरव्यू होगा, तो वह पास कर लेगा, क्योंकि तुझे अंग्रेजी नहीं आती है।
पीड़ित ने कहा कि कुछ दिन बीत जाने के बाद न तो जॉब संबंधित कोई जानकारी मिली और न ही पीड़ित को आरोपी ने सिम दी। करीब दो- तीन महीनों के बाद पुलिस घर पर पंहुची और अकाउंट से 11 लाख रुपए की राशि के अवैध लेन-देन की जानकारी दी। जिस पर पीड़ित पक्ष ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें….
अब एएसओ के 64 पदों पर होगी भर्ती:RPSC ने फिर से मांगे आवेदन, कल से करें अप्लाई; 13 अगस्त लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब 43 के बजाय 64 पदों पर भर्ती होंगी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से पदों में बढ़ोतरी की गई है। कैंडिडेट्स 30 जुलाई से 13 अगस्त 2025 को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments