![]()
धौलपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
धौलपुर पुलिस ने राज्य स्तरीय टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश रिंकू मीणा को गिरफ्तार किया है। सरमथुरा थाने का यह हिस्ट्रीशीटर पिछले चार महीने से फरार चल रहा था।
रिंकू मीणा (28) पर मारपीट, चोरी, अवैध हथियार रखने, फायरिंग, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, अपहरण जैसे 18 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को फतेहाबाद रोड आगरा (उत्तर प्रदेश) से दबोच लिया।
पिछले साल 16 मई को रिंकू मीणा और उसके साथियों ने एक व्यक्ति पर बंदूक से हमला किया था। इस घटना में अंशुल पुत्र मुन्नालाल मीणा के चाचा के लड़के सोनू पर हमला हुआ था। रिंकू और उसके साथी छोटू, कीर्तन और हरिओम ने दुकान पर बैठे सोनू को गालियां दी थीं। विरोध करने पर छोटू ने बंदूक से गोली चला दी थी। रिंकू ने भी बंदूक चलाई थी जिससे एक महिला बाल-बाल बच गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित टॉप-10 अपराधियों की धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments