![]()
जोधपुर की रातानाडा थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जोधपुर के रातानाडा थाने में कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया इसमें आरोप लगाया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने उसे पैसे दोगुना करने का झांसा दिया और उसके साथ ठगी कर ली।
पहला मामला नीलम भंबानी निवासी कमला नेहरू नगर ने दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि उसके एक परिचित ने ट्रेड 11 फायर डॉट कंपनी के बारे में बताया था। इस कंपनी की सेमिनार 11 फरवरी 2024 को होटल श्रीराम एक्सीलेंस मेडिकल चौराहा में हुई थी।जिसमें कंपनी के सदस्य बनाकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मुनाफा कमाने को लेकर बताया गया।
इस दौरान उसके परिचित ने ओमप्रकाश पुत्र सेवक राम निवासी सिंधी कॉलोनी बाड़मेर, वकील सिंह पुत्र बिकर सिंह निवासी पीलीबंगा हनुमानगढ़, जावेद अंसारी पुत्र मोहम्मद अल्लाहुद्दीन अंसारी निवासी बैरोना देवरिया, बजरंग लाल अग्रवाल पुत्र श्याम सुंदर अग्रवाल निवासी काकलासर चुरु व मोहित सैनी पुत्र रामोतार सैनी निवासी श्यामपुर अंबीवाला देहरादून से मिलवाया।
उनकी बातों पर विश्वास कर उसने 13 और 14 फरवरी को केनरा बैंक की चैक के जरिए 4 लाख 50 हजार रुपए कंपनी में निवेश किया। उसे समय कंपनी का कार्यालय दास पॉज रातानाडा में था वहीं पर रुपए अदा किए गए थे। रुपए देने के कुछ महीने बाद कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर दिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब पीड़िता ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि कंपनी के सभी भागीदारों और आरोपियों ने मिलकर कई जगह पर इसी तरीके से लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस पर पीड़िता थाने पहुंची लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। बाद में कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments