![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 41 किलो 820 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थाना देवगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी महेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 10 सितंबर को नाकाबंदी के दौरान एक बाइक और कार को रोका। वाहन चालकों ने भागने की कोशिश की। देवगढ़ घाटी में मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। कार का टायर पंचर हो गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें जोधपुर के शैतान विश्नोई (35), प्रतापगढ़ के संजय आजना (26) और मंदसौर के प्रवेश पाटीदार (28) शामिल हैं। कार की तलाशी में काले रंग के कट्टों में अवैध डोडाचूरा मिला।
पुलिस ने डोडाचूरा की तस्करी में इस्तेमाल की गई कार और स्कॉटिंग के लिए इस्तेमाल की गई बाइक को जब्त कर लिया। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना देवगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments