☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ ही नमी बढ़ गई है। प्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को मौसम ड्राई रहा। दिन में धूप और आसमान साफ रहने के साथ ही श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलोदी और पिलानी में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।

.

मौसम केंद्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए 16 सितंबर तक मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है। 17 सितंबर से मानसून फिर से एक्टिव होने और पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं।

श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान जयपुर समेत कई शहरों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अच्छी बारिश होने के बाद अब राज्य में नमी का लेवल बढ़ गया है। इससे न्यूनतम तापमान में सामान्य से नीचे जा रहा है।

जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, अजमेर समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर औसत से 2 डिग्री तक नीचे दर्ज हो रहा है। तापमान कम होने से इन शहरों में रात में हल्की ठंडक रहने लगी है। कल सबसे कम तापमान सिरोही में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अन्य दूसरे शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading