![]()
बीसलपुर बांध के 3 गेटों को एक-एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 24 हजार 40 से क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है।
टोंक जिले में शुक्रवार को सुबह से काले बादल छाये दिखाई पड़ रहे है। इसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं बारिश के भी आसार बने हुए है।
इधर बीसलपुर बांध में एक बार फिर पानी की आवक कम पड़ने से 32 घंटे बाद शुक्रवार सुबह पानी निकासी कम कर दी है। आज सुबह 6 बजे से तीनों गेटों को एक—एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 18030 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है।
इससे पहले तक बीसलपुर बांध प्रबंधन ने बुधवार देर रात 10 बजे 3 गेटों को दो-दो मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 36 हजार 60 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। यह पानी निकासी आज सुबह 6 बजे से पहले तक करीब 32 घंटे तक रही है। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक के हिसाब से पानी निकासी घटाई- बढ़ाई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments