![]()
अजमेर की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 625.600 किलोग्राम डोडा और 645 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में उपयोग लिए जाने वाले ट्रक को जब्त किया गया ह
नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक अभियान चलाया गया है। एसपी वंदिता राणा की ओर से सभी थाना अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर एनएच 48 पर थाने की टीम की ओर से नाकाबंदी की जा रही थी। तभी एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें 625.600 किलोग्राम डोडा और 645 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ करने पर ड्राइवर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला बीकानेर निवासी आईदान राम(47) पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के कब्जे से ट्रक को भी जब्त किया गया है। पकड़े गए माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
( इनपुट-सुधीर मित्तल,रियाज अहमद)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments