रैली के दौरान कोतवाली थाना पुलिस।
भारत सरकार और राजस्थान सरकार की ओर से साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसे लेकर कोतवाली थाना पुलिस पुलिस ने जन जागरूकता

रैली का समापन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया गया।
सायबर अपराधों प्रति सावधान रहने की अपील
कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि आजकल साइबर अपराध के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते भारत सरकार और राजस्थान सरकार की ओर से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं की जयंती के उपलक्ष में जन जागरूकता वाहन रैली निकाली गई।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह रैली शहर पुलिस चौकी से शुरू होकर खंडार तिराहा, जिला अस्पताल, आलनपुर सर्किल होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को साइबर ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की। सायबर ठगी होने की समय तुरंत टोल फ्री नंबर पर सूचना देने और पुलिस से संपर्क करने की भी अपील की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments