वरिष्ठ अधिवक्ता भरत व्यास ने आज राजस्थान के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) का पदभार संभाल लिया। हाईकोर्ट परिसर में बीएपीएस अक्षरधाम, जयपुर के कोठारी स्वामी सर्वदर्शनदास और स्वामी अक्षरप्रेम दास की मौजूदगी में उन्होने विधि विधान से पद संभाला।
भरत व्यास की नियुक्ति एएसजी के पद पर तीन साल के लिए की गई हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी (एसीसी) की मंजूरी के बाद 19 सितंबर को उनके नियुक्ति आदेश जारी हुए थे।
इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी रस्तोगी 2014 से इस पद पर कार्यरत थे। जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो गया था।

पदभार ग्रहण करने के बाद महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद और बीसीआर चैयरमेन भुवनेश शर्मा ने भी एएसजी ऑफिस पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
चार दशक की वकालत जोधपुर में जन्मे भरत व्यास ने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से प्राप्त की। साल 1984 में वकालत में एनरॉल होने के बाद से वे लगातार राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर पीठ में वकालत कर रहे हैं।
वे अब तक करीब 9500 से अधिक मामलों में पैरवी कर चुके हैं। जिनमें परिवहन, भूमि अधिग्रहण, दुर्घटना दावे, राजस्व, किराया नियंत्रण, सेवा मामलों और सार्वजनिक खरीद से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं।
विभिन्न पदों पर रह चुके – 1999-2003 में हाईकोर्ट में सहायक सॉलिसिटर जनरल रहे। – 2003-2008 में हाईकोर्ट में अतिरिक्ति महाधिवक्ता के पद पर रहे। – फरवरी 2024 में एक बार फिर सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया। – इसके अलावा यूजीसी, एआईसीटीई और जेडीए के भी पैनल लॉयर रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments