![]()
गुजरात सीमा से सटी मांडली पुलिस चेक पोस्ट पर डूंगरपुर पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के अवैध वसूली और वाहन ड्राइवरों को धमकाने का वीडियो सामने आया है।
डूंगरपुर एसपी की ओर से शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले और अवैध वसूली वालों पर ऑपरेशन संस्कार चलाया जा रहा है, लेकिन एसपी के इस अभियान की पुलिसकर्मी खुद धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में गुजरात सीमा से सटी मांडली पुलिस चेक पोस्ट पर डूंगरपुर पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के अवैध वसूली और वाहन ड्राइवरों को धमकाने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एक कार ड्राइवर ने बनाया है। जिसमें सुरेन्द्र यादव नाम के हेड कॉन्स्टेबल पर शराब के नशे ने अवैध वसूली और लोगों को धमकाने के आरोप लगा रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments