![]()
उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की है। 57 कर्टन जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिनी ट्रक भी जब्त किया है।
थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि बारापाल हाईवे पर नाकाबंदी की गई। जहां से कुछ ही दूरी पर एक मिनी ट्रक तकनीकी खराबी के कारण हाईवे किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाले मार्ग पर मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। उसके ड्राइवर मुकेश कुमार निवासी सुमेरपुर पाली की गतिविधी संदिग्ध लग रही थी।
पुलिस ने उससे ट्रक क्षतिग्रस्त होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसमें मार्बल टाइल्स भरी है। पुलिस ने उससे माल की बिल्टी व वाहन के दस्तावेज मांगे तो उसके पास कुछ नहीं था। पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो मार्बल टाइल्स के बीच अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इसमें 57 कर्टन निकले। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे जांच टीडी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments