झालावाड़ के अकावद कला गांव में ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने से घरों में फैला करंट।
झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र स्थित अकावद कला गांव में रविवार सुबह साढ़े 10 बजे ट्रांसफॉर्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना से करीब 10 से 12 घरों में 11 केवी हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया।
घरों में लगे कूलर, पंखे, टीवी सहित कई विद्युत उपकरण जल गए। इस दौरान रोड़ी बाई (37) पत्नी रामस्वरूप रायका करंट की चपेट में आकर झुलस गईं।

करंट लगने से झुलसी महिला को अस्पताल में कराया भर्ती।
महिला की चीख-पुकार सुनकर पूर्व सरपंच रविकांत मीणा और जनपद सदस्य मुकेश रायका मौके पर पहुंचे। ग्रामीण राजाराम रायका, धनराज रायका, हेमराज एरवाल और नानूराम रायका की मदद से घायल महिला को खानपुर अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।

खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, नायब तहसीलदार रविन्द्र शर्मा और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, नायब तहसीलदार रविन्द्र शर्मा और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments