करौली में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम ने चलाया अभियान।
करौली में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम ने बड़ा अभियान चलाया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रूप सिंह गुर्जर और अधिशाषी अभियंता दिगम्बर दयाल मीना के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने शहर के ढोलीखार, मासलपुर गेट, मीना कॉलोनी, शिकारगंज और तांबे की टोरी समेत कई इलाकों में छापेमारी की। इन इलाकों में करीब 650 घरों से अवैध जंपर हटाए गए। विभाग ने कुल 8 वीसीआर भरकर 3.2 लाख रुपए की वसूली की।

बिजली विभाग की टीम ने करीब 650 घरों से अवैध जंपर हटाए।
इस कार्रवाई में सहायक अभियंता ललित बाबर, कनिष्ठ अभियंता शहर-प्रथम मानवेन्द्र सिंह और शहर-द्वितीय एस.के. शर्मा शामिल थे। एपीटीपीएस थाना करौली की पुलिस टीम और तकनीकी स्टाफ ने भी सहयोग किया।
सहायक अभियंता ललित बाबर ने कहा कि विद्युत चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments