![]()
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने ग्राम लिलेडा व्यासान में 17.60 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने ग्राम लिलेडा व्यासान में विधायक कोष से स्वीकृत 17.60 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने की। ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विधायक शर्मा ने अपने संबोधन में चुनाव आयोग पर गरीब वोटरों के नाम काटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र और गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया।
पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि लिलेडा व्यासान पंचायत बूंदी जिले की शीर्ष तीन विकसित पंचायतों में शामिल है। इसका श्रेय सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि प्रेमशंकर राठौड़ को जाता है। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की और बिजली बिल, खाद की कमी, फसल क्षति के मुआवजे तथा स्मार्ट मीटर के मुद्दों को उठाया। सत्येश शर्मा ने 28 अगस्त को बूंदी में होने वाले प्रदर्शन में लोगों से भाग लेने की अपील की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments