![]()
हनुमानगढ़ में अवैध डीजल तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार।
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी का एक मामला पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के अनुसार, 3 अगस्त 2025 को सीओ सिटी के नेतृत्व में गोलूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने NH 62 पर करणी वैष्णव भोजनालय के पास खड़े एक टैंक लॉरी (रजिस्ट्रेशन नंबर NL 01 AE 4165) को पकड़ा। इस दौरान इन्द्राज गोदारा टैंक लॉरी से प्लास्टिक पाइप के जरिए 5000 लीटर क्षमता के ड्रम में अवैध डीजल भर रहा था।
जांच में पाया गया कि टैंक लॉरी में 15340 किलोग्राम अवैध डीजल भरा हुआ था। इसके अलावा ड्रम में करीब 2650 लीटर अवैध डीजल भी मिला। पुलिस ने टैंक लॉरी, दोनों ड्रम, दो बाल्टी और प्लास्टिक पाइप जब्त कर लिया है।
पुलिस ने इन्द्राज गोदारा और टैंक लॉरी चालक श्रीराम डूडी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत पुलिस थाना गोलूवाला में मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पता चला है कि आरोपी इस अवैध डीजल को गुजरात से पंजाब ले जा रहे थे। थानाधिकारी हरबंश लाल के नेतृत्व में अनुसंधान जारी है। पुलिस अब इस मामले में विभिन्न राज्यों के तस्करों की संलिप्तता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इस कार्रवाई में सीओ सिटी मीनाक्षी, थानाधिकारी हरबंश लाल, पुलिस चौकी कैंचिया के प्रभारी एएसआई कमलजीत सिंह, एचसी दरिया सिंह और एचसी महेश कुमार की टीम शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments