☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर में एरिया डोमिनेशन अभियान तहत वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार।

धौलपुर जिले में आज सुबह 4:00 बजे से दोपहर तक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, वारंटी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

.

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में 222 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 54 टीमों ने 297 स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 74 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान 13 फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की धरपकड़ में 7 प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 427 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त की गई।

अवैध हथियारों के मामले में 3 प्रकरण दर्ज कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 3 अवैध हथियार जब्त किए गए। इसके अलावा 2 जघन्य अपराधों में वांछित और 3 सामान्य प्रकरणों में वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया।

यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशन में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में सभी थानों पर विशेष टीमें गठित की गईं।

इस कार्रवाई में अवैध खनन में 1 आरोपी और अन्य अधिनियमों की कार्रवाई में 45 अपराधियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया। यह अभियान जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading