बालोतरा जिले की डीएसटी और सिणधरी पुलिस ने मेगा हाईवे पर होटल की आड़ में केमिकल कारोबार का पर्दाफाश किया है। वहां से बड़ा टैंकर, 13 ड्रम और 2 पिकअप पर लगी टंकियों को जब्त किया है। उसमें 12435 लीटर अवैध केमिकल व बीयर की बोतलें बरामद की है। आरोपी राणाराम

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार डीएसटी प्रभारी इमरान खान ने सिणधरी थाने के एएसआई लूणाराम को टेलिफोन के जरिए सूचना दी गई। सिणधरी से बालोतरा की तरफ मेगा हाईवे पर स्थित श्रीराम भोजनलाय सिणधरी पर होटल संचालक राणाराम पुत्र चंपालाल निवासी सणपा मानजी हाल सिणधरी एवं विक्रमसिंह पुत्र मांगूसिंह निवासी टापरा मिलकर अवैध एक्टिविटी का संचालन कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी व बालोतरा डीएसटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भोजनलालय पर दबिश दी। वहां से 35 अवैध बीयर व पीछे बने बाड़े में अवैध रूप ट्रकों से चोरी कर रहे बड़े टैंकर, 2 पिकअप गाड़ियों की टंकियां व 13 ड्रमों को बरामद किया है। उसमें से 12435 लीटर केमिकल को जब्त किया।
पुलिस ने सिणधरी थाने में बीएनएस और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी राणाराम पुत्र चंपाराम निवासी सणपा मानजी भाटीयों का डेर सिणधरी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य साथियों को लेकर पूछताछ करने के साथ उनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई धन्नाराम, हैड कांस्टेबल मांगुसिह, आईदानराम, कांस्टेबल उदयसिंह, नगाराम, भारूराम, उदाराम, लाभुराम और सुखदेव शामिल रहें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments