![]()
बूंदी के लाखेरी और इंदरगढ़ क्षेत्र में लेपर्ड की मूवमेंट से लोगों में दहशत।
बूंदी के लाखेरी और इंदरगढ़ क्षेत्र में लेपर्ड की गतिविधियों ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे इंदरगढ़ टोल प्लाजा के पास एक लेपर्ड दीवार पर बैठा दिखाई दिया। कुछ लोगों ने उसे टाइगर समझकर घबरा गए। वन विभाग ने पुष्टि की कि य
राहगीरों ने उसका का वीडियो बनाया। लेपर्ड काफी समय तक दीवार पर बैठा रहा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद वह बीजासन माता मंदिर की पहाड़ी की तरफ चला गया।
इसी दिन लाखेरी के सालमदरा मंदिर के पास भी एक लेपर्ड को देखा गया। मंदिर में भंडारा लगा रहे लोगों ने उसे थाने के पास के जंगल से आते हुए देखा। पुलिस और रेंज अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की भी अपील की।
लाखेरी-इंदरगढ़ क्षेत्र के जंगलों में तेंदुओं की बढ़ती संख्या के कारण उनकी गतिविधियां आम हो गई हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
कंटेंट ओमपाल सिंह
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments