![]()
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर हमला बोला।
शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी को भारत की चुनाव प्रक्रिया और संविधान प्रदत व्यवस्थाओं की सामान्य जानकारी भी नहीं है। वो संविधान की पुस्तक जेब में तो रखते हैं लेकिन मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वह उस पुस्तक को पढ़ें भी।
उन्होंने चुनाव आयोग पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर कहा वोटर लिस्ट को सुधार करना, वोटर लिस्ट का संधारण करना यह सब पूर्ण रूप से इलेक्शन कमीशन के मार्गदर्शन और तय प्रक्रिया के तहत होता है। किसी भी व्यक्ति का यदि गलत नाम जोड़ा या घटाया जाता है तो उसके पास तीन जगह पर संविधान प्रदत्त अपील करने का अधिकारहै। वो रिटर्निग ऑफिसर, डिस्ट्रिक कलेक्टर या स्टेट इलेक्शन कमीशन में जाकर शिकायत कर सकता है।
राहुल गांधी मीडिया में जाकर सनसनी फैलाने या मीडिया में आकर झूठ उछालने के बजाय अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहे कि वो उन संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए यदि कहीं गलत हो रहा है उसकी शिकायत करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments