☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर NIA की छापेमारी से जुड़ी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लॉरेंस गैंग के खिलाफ राजस्थान के 3 जिलों में 13 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. कन्हैयालाल की गर्दन काटने का सीन देखकर रोने लगे बेटे कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म शुक्रवार को देशभर के 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई। उदयपुर के अरबन स्क्वायर मॉल में कन्हैयालाल साहू के बेटे यश और तरुण भी मूवी देखने पहुंचे थे। जब फिल्म में कन्हैयालाल की गर्दन काटने का सीन आया तो दोनों भाई अपने आंसू नहीं रोक पाए। पूरी खबर पढ़ें

2. राजस्थान में लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर NIA की छापेमारी NIA ने राजस्थान के 3 जिलों में लॉरेंस गैंग के खिलाफ छापेमारी की है। श्रीगंगानगर, दौसा और हनुमानगढ़ के 13 से ज्यादा ठिकानों पर सुबह टीमें पहुंची। जिन मामलों में यह कार्रवाई हुई है, उनमें आतंकी फंडिंग, अवैध हथियारों की सप्लाई और विदेशों से जुड़े हवाला नेटवर्क शामिल है। पूरी खबर पढ़ें

3. 15 अगस्त से पहले जैसलमेर बॉर्डर पर मिला चाइनीज हाईटेक ड्रोन राजस्थान से लगे इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 अगस्त से पहले BSF हाई अलर्ट पर है। एजेंसी के जवानों ने जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर व श्रीगंगानगर से लगते बॉर्डर पर पेट्रोलिंग भी बढ़ाई है। इस बीच जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को एक चाइनीज हाईटेक ड्रोन मिला, जिसमें एक कैमरा भी लगा है। पूरी खबर पढ़ें

4. कोटा से यात्रियों के बिना भोपाल रवाना हुई ट्रेन कोटा से गुरुवार रात 11.10 बजे भोपाल के लिए ट्रेन का संचालन किया गया। रेलवे ने आनन-फानन में रवाना की गई इस ट्रेन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए जारी की। इस पर यात्रियों ने चुटकी भी ली। खास बात ये रही कि जानकारी के अभाव में पूरी की पूरी ट्रेन खाली ही भोपाल रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ें

5. 12 टन ग्रेनाइट स्लैब के नीचे दबने से तीन की मौत बांसवाड़ा में ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में पत्थरों के ऊपर बैठे 8 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं, 5 गंभीर घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-927 पर लोधा जीएसस के पास संकरे पुल पर गिरने से हुआ। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…

6. गहलोत बोले- बीजेपी सब जगह नहीं, चुनिंदा जगहों पर गड़बड़ी करवाती है पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा- जब चुनाव आयोग सत्ताधारी दल से मिलीभगत कर ले तो देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? बीजेपी वाले सब जगह नहीं, चुनिंदा जगहों पर गड़बड़ करवाते हैं। पूरी खबर पढ़ें

7. कपिल शर्मा को धमकाने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा राजस्थान का कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकाने वाला लॉरेंस गैंग का हरी बॉक्सर राजस्थान का है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के रहने वाले हरी बॉक्सर के पिता किसान हैं। क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले वो जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था। उस पर जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें

8. कॉन्स्टेबल ने युवक को थप्पड़ मारा, गाली-गलौज की धौलपुर में कचहरी परिसर में ई-मित्र चलाने वाले युवक को कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज की। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने दुकान में रखा कंप्यूटर और प्रिंटर भी जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। युवक ने मुश्किल से अपना सामान बचाया। पूरी खबर पढ़ें

9. पति से विवाद में पत्नी ने खुद को आग लगाई, सास भी जिंदा जली उदयपुर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली। बचाने गई महिला की सास भी जिंदा जल गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चारे के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। आग पर काबू पाने तक सास-बहू की केवल हड्डियां ही बची थी। पूरी खबर पढ़ें

10. खाटूश्यामजी से लौट रहे भक्तों को कार ने मारी टक्कर सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन करके पैदल लौट रहे 2 भक्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों को मामूली चोट आई। इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading