चंबल नदी में कोटा बैराज की डाउनस्ट्रीम में दो युवकों की डूबने की घटना सामने आई। सूचना पर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में स्कूबा डाइविंग कर सर्च अभियान चलाया। 35 फीट गहराई से एक युवक के शव को रेस्क्यू किया है। दूसरे की तलाश जा

मौके पर लोगों की भीड़ लगी है।
निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि शाम साढ़े 5 बजे करीब गढ़ पैलेस वांले हिस्से की तरफ बैराज की डाउन स्ट्रीम में दो युवकों के डूबने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर 35 फीट गहराई से एक युवक के शव को बाहर निकाला है। दूसरे की तलाश जारी है। दोनो युवक अली (15) पुत्र बाबू भाई व अली (16)पुत्र रऊफ, नदी चौक पाटनपोल के रहने वाले बताए। अभी ये साफ नहीं हुआ कि युवक यहां क्या करने आए थे। सम्भावना जताई जा रही है कि दोनों युवक दोस्तों के साथ नदी पर नहा रहे थे।
खबर अपडेट की जा रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments