![]()
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहे।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को जोधपुर में रहे। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा- खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में सदस्य देशों का बहिष्
उन्होंने कहा- खेल को खेल की भावना तक सीमित रखना चाहिए। कल ओलिंपिक खेल होंगे। ऐसे ही खेल होंगे। खिलाड़ियों को खेलना चाहिए। साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंग्रेजी में कहावत है पॉलिसी एंड प्रोटोकॉल्स क्योंकि इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर खेलना व संवाद करना हम खेलों से आगे बढ़कर भी कर सकते हैं।
कल विपक्ष कहेंगे कि ब्रिक्स में पाकिस्तान के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा संभव नहीं पॉलिसी एंड प्रोटोकॉल दोनों को एक तराजू में नहीं तोला जा सकता।
पांडुलिपियों को AI के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा
इसके साथ ही उन्होंने पांडुलिपि मिशन को लेकर जानकारी दी। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संस्कृति मंत्रालय ने “पांडुलिपि मिशन” को विस्तार देते हुए “ज्ञानवार्तम नेशनल मिशन” प्रारंभ किया है। इसके तहत देशभर में उपलब्ध लाखों पांडुलिपियों को न सिर्फ सुरक्षित किया जाएगा, बल्कि उन्हें कंप्यूटर रीडेबल फॉर्मेट में परिवर्तित कर AI के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
शेखावत ने कहा- भारत दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता है और हमारे पास करोड़ों की संख्या में हस्तलिखित ग्रंथ मौजूद हैं, जो पेड़ की छाल, कपड़े, हस्तनिर्मित कागज सहित कई माध्यमों पर लिखे गए हैं। इन ग्रंथों में ब्राह्मी, पाली, खरोष्ठी, देवनागरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ सहित अनेक लिपियों का उपयोग हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लॉन्च किए गए पोर्टल पर अब तक लाखों पांडुलिपियां अपलोड हो चुकी हैं और शीघ्र ही यह संख्या 10 लाख तक पहुंच जाएगी। पर्यटन को लेकर उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में भारत में डोमेस्टिक टूरिज्म में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। कुंभ को छोड़ दें तो भी इसकी संख्या लगभग 250 करोड़ यात्राओं तक पहुंच गई है, जो देश की कुल आबादी से दोगुनी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments